DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: एसपी अरविंद प्रताप सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिये किया गया सम्मानित

Jehanabad SP Arvind Pratap Singh receiving Award in Patna

राजधानी पटना में “राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह, 2025” के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जहानाबाद: “राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह, 2025” के अवसर पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह (Arvind Pratap Singh) को जिले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार को राजस्व वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही, अवर जिला परिवहन पदाधिकारी करिश्मा सिंह को जिले में रचनात्मक गतिविधियों और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी और अवर जिला परिवहन पदाधिकारी को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

Jehanabad SP Arvind Pratap Singh receiving Award in Patna


“राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह” के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन और सड़क सुरक्षा अभियानों को सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News