
जहानाबाद: वाराणसी में जेईई-नीट की तैयारी कर रही बिहार की बेटी स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिजनों का आरोप है कि स्नेहा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार करवा दिया, जिससे परिजनों को अपनी बेटी की अंतिम झलक तक नहीं मिल पाई।
इस अमानवीय घटना के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की जा रही है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसी क्रम में जहानाबाद में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और कुशवाहा संघ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब
यह कैंडल मार्च नगीना पुस्तक भंडार, काको रोड से शुरू होकर अरवल मोड़ तक गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने सरकार को चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए और दोषियों को शीघ्र सजा दी जाए।
इस मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष मनीष कुशवाहा ने किया। कैंडल मार्च में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में नागेंद्र मेहता, सत्येंद्र मेहरा, अनिल कुशवाहा, शिव नारायण कुशवाहा, रत्नेश कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, नवीन शंकर, नंदकिशोर कुशवाहा, धनंजय कुमार, प्रमोद मौर्य, मुरारी मौर्य, बैजनाथ मौर्य, सर्वेश वर्मा, प्रमोद कुमार, अजीत कुशवाहा, संजीव कुमार, रामउग्रह सिंह, संतोष कुशवाहा, नवलेश कुशवाहा, अजय कुमार, गौतम कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, रविकांत कुमार, रमैन सिंह, उदय वर्मा, सुरेश प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, नवीन कुमार, राम भवन कुशवाहा, चंदन कुमार (वार्ड सदस्य), शंकर वर्मा, डॉ. अमरेंद्र कुशवाहा, व्रजेश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
सरकार से न्याय की मांग
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि स्नेहा कुशवाहा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












