DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: फरार अभियुक्तों के विरुद्ध शकूराबाद पुलिस ने की कुर्की जप्ती की कार्रवाई

जहानाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार अपराधियों और न्यायालय से निर्गत कुर्की-जप्ती वारंट के तहत कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को शकूराबाद थाना पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि शकूराबाद थाना कांड संख्या 132/24 धारा 302 के अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जप्ती का आदेश प्राप्त हुआ था। आदेश के आलोक में एसआई ललित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई दीपक कुमार, एएसआई शम्भु कुमार तथा अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम चिकसौरा स्थित अभियुक्त वकील यादव और गुड्डू यादव के घरों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध इश्तेहार भी जारी कर सार्वजनिक रूप से समर्पण करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर कुर्की वारंट जारी हुआ था।

फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई जारी रहने का संकेत देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Jehanabad News: Shakurabad police took action of attachment and confiscation against the absconding accused

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News