DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एसडीएम ने किया जिले के पहले हुंडई कार शो-रूम का शुभारंभन्यूनतम प्रदूषण वाली तकनीक पर कंपनियों को देना होगा अधिक जोर

Jehanabad News: एसडीएम ने किया जिले के पहले हुंडई कार शो-रूम का शुभारंभन्यूनतम प्रदूषण वाली तकनीक पर कंपनियों को देना होगा अधिक जोर
IMG_20251118_091053

जहानाबाद पटना–गया मुख्य सड़क स्थित लोदीपुर में जिले के पहले हुंडई कार शो-रूम का सोमवार को भव्य उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गिरिजेश कुमार और राजद के जिला प्रवक्ता डॉ. शशि रंजन भी उपस्थित रहे।

वाहनों के प्रदूषण पर चिंता जताई – एसडीएम

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि आधुनिक समय में वाहनों का प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आ रहा है।
उन्होंने कहा सरकार लगातार ऐसे उपायों पर कार्य कर रही है जिससे वाहन कंपनियों को न्यूनतम प्रदूषण वाली तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।”

Digital Women Trust

एसडीएम ने बताया कि हुंडई विश्वस्तरीय कार निर्माता कंपनी है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में फ्यूल–इफिशिएंट और कम प्रदूषण उत्सर्जन वाली कई आधुनिक कारें पेश कर वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हासिल की है।

नई तकनीक से ग्राहकों की परेशानी कम होगी

एसडीएम ने कहा कि कार निर्माण कंपनियों को तकनीक में ऐसे नवाचार लाने होंगे जिससे ग्राहकों का मेंटेनेंस खर्च और परेशानियां कम हों।
उन्होंने उम्मीद जताई कि हुंडई का यह नया शो-रूम जिले के लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।

अब ग्राहकों को पसंदीदा कार खरीदने या सर्विस के लिए पटना या गया पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।”

स्थानीय स्तर पर बड़ा लाभ — शो-रूम उद्घाटन से मिलेगा बेहतर विकल्प

कार्यक्रम में गया रेंज के जीएम मो. शहनवाज, सीईओ मंडल जी, सेल्स मैनेजर महफूज आलम, और सेल्स टीम के नवीन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एसडीएम ने कहा कि जिले में नामचीन कंपनियों के नए शो-रूम खुलना आर्थिक विकास और व्यापारिक विस्तार का बेहतर संकेत है।

Jehanabad News: SDM inaugurated the district’s first Hyundai car showroom. Companies will have to focus more on technology that causes minimal pollution.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़