DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद के वाह्यश्रोत कर्मी विनय कुमार पाठक का निधन, कॉलेज परिवार शोकाकुल

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद के वाह्यश्रोत कर्मी विनय कुमार पाठक का निधन, कॉलेज परिवार शोकाकुल
IMG_20250811_214936

जहानाबाद स्थानीय एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद के वाह्यश्रोत कर्मी विनय कुमार पाठक के निधन की दुखद सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “आज हमारे महाविद्यालय परिवार ने एक निहायत ही सज्जन और कर्तव्यनिष्ठ सदस्य को खो दिया है।”

गौरतलब है कि जन्तु विज्ञान विभाग में कार्यरत रहे विनय कुमार पाठक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी असमय मृत्यु से सहकर्मी और छात्र-छात्राओं में शोक व्याप्त है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. श्रीनाथ शर्मा, डॉ. विनोद कुमार रॉय, डॉ. स्नेहा स्वरूप, डॉ. इमरान अरशद, प्रो. प्रवीण दीपक, डॉ. अंशु कुमार मल्लिक, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. हुलेश मांझी, सुबोध कुमार सुमन, अनिल कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार सिंह, प्रेम कुमार, रामजीवन पासवान, विवेकानंद कुमार सहित कई अन्य शामिल रहे।

Jehanabad News: S.S. College, Jehanabad’s external resource worker Vinay Kumar Pathak passed away, college family mourns

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़