DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सड़क दुर्घटना, गाड़ी रोक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

Jehanabad News: सड़क दुर्घटना, गाड़ी रोक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने घायलों को पहुंचवाया अस्पताल
Videoshot_20250323_150648

जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसडिहरा के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय लोजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना से गया किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

घायलों की मदद कर अस्पताल भिजवाया
घटना के दौरान चिराग पासवान की नजर सड़क किनारे कराह रहे दोनों घायलों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को जहानाबाद अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की

Digital Women Trust

घायलों की पहचान जहानाबाद के गोलखपुर निवासी शांतनु मिस्त्री और जहानाबाद के मांदे बिगहा निवासी अखिलेश ठाकुर के रूपमे हुई है।

समाजसेवा की मिसाल बने चिराग पासवान
चिराग पासवान के इस मानवीय पहल से स्थानीय लोगों ने उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। यह घटना नेताओं की समाज के प्रति जिम्मेदारी का एक आदर्श उदाहरण पेश करती है।
फिलहाल, दोनों घायलों का जहानाबाद अस्पताल में इलाज चल रहा है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़