DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल का आक्रोश मार्च

Jehanabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल का आक्रोश मार्च
IMG_20251223_194927

जहानाबाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में  जहानाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया और भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। आक्रोश मार्च राष्ट्रीय बजरंग दल के सह जिला अध्यक्ष मंटू चौहान की अध्यक्षता में निकाला गया। मार्च की शुरुआत ऊंटा मोड़ से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अस्पताल मोड़ पहुंचकर संपन्न हुई। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारे लगाए और विश्व समुदाय से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं। आक्रोश मार्च के समापन पर अस्पताल मोड़ के पास बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे इलाके में कुछ देर तक विरोध-प्रदर्शन का माहौल बना रहा।

Jehanabad News: Rashtriya Bajrang Dal’s protest march against the attack on Hindus in Bangladesh

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़