DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रतनी प्रखंड के सोहरैया में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट मोड में

Jehanabad News: रतनी प्रखंड के सोहरैया में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट मोड में
IMG_20251217_213729


रतनी प्रखंड क्षेत्र के सोहरैया पंचायत अंतर्गत मलीचक गांव में आगामी 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सोहरैया पंचायत में स्थित पंचायत सरकार भवन एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किसी भी तरह की कमी न रहे, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Digital Women Trust

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पंचायत सरकार भवन के समीप हेलिपैड निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं पंचायत सरकार भवन और वेलनेस सेंटर में शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्य एजेंसियां दिन-रात लगी हुई हैं। पंचायत सरकार भवन के सामने पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है, ताकि आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा सिंह ने पंचायत सरकार भवन पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य एजेंसियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री सीधे सोहरैया पंचायत पहुंचेंगे, जहां वे पंचायत सरकार भवन एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात उनका कार्यक्रम जहानाबाद में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने भी सोहरैया पंचायत का दौरा कर पंचायत सरकार भवन, वेलनेस सेंटर, जीविका भवन सहित अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया था।

Jehanabad News: Preparations are in full swing for the Chief Minister’s proposed visit to Sohraiya in Ratni block, the administration is on alert.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़