DW Samachar – Header
BREAKING

घने कोहरे में डूबी दिल्ली, हवाई यात्राओं पर पड़ सकता है असर; एयर इंडिया ने यात्रियों को किया सतर्क

घने कोहरे में डूबी दिल्ली, हवाई यात्राओं पर पड़ सकता है असर; एयर इंडिया ने यात्रियों को किया सतर्क
Oplus_16908288

एयर इंडिया ने यात्रियों को अगले कुछ दिनों में घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में संभावित व्यवधानों के बारे में आगाह किया है। एयर इंडिया ने विशेष रूप से दिल्ली स्थित अपने मुख्य हवाई अड्डे और उत्तरी और पूर्वी भारत के कई हवाई अड्डों पर यह कहा है कि कम दृश्यता के कारण देरी या उड़ानें रद्द हो सकती हैं, जिसका असर उसके पूरे नेटवर्क पर पड़ेगा।

बता दें कि हवाई एयर लाइंस एयर इंडिया ने बुधवार को जारी एक सलाह में यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बेहतर ढंग से बनाने के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.airindia.com/in/en/manage/flight-status.html) पर अपडेट देखते रहें।

Digital Women Trust

एयरलाइन ने कहा कि उसने कोहरे से संबंधित व्यवधानों को कम करने के लिए कई सक्रिय उपाय किए हैं, जिनमें परिचालन योजना और जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय शामिल है।

एयरलाइन ने इस संबंध में निम्नलिखित लिंक (https://bit.ly/4agYVyF) जारी किया है। हालांकि, इसने स्वीकार किया कि यदि घने कोहरे की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तो अचानक उड़ानें रद हो सकती हैं या लंबी देरी हो सकती है।

एयर इंडिया की एडवाइजरी में कहा गया है कि घने कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उसकी उड़ानों में देरी हो रही है। उत्तर भारत के अन्य हवाई अड्डों पर यही देखा गया है, लिहाजा यात्री अपनी फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी लेते रहें।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़