DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: टाउन हॉल में होगा पुलिस-पब्लिक संवाद, पुलिस अधीक्षक रहेंगे मौजूद

Jehanabad News: टाउन हॉल में होगा पुलिस-पब्लिक संवाद, पुलिस अधीक्षक रहेंगे मौजूद
IMG_20250630_141315

जहानाबाद, 2 जुलाई 2025: शहर में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह संवाद कार्यक्रम आज दिनांक 2 जुलाई को शाम 5 बजे टाउन हॉल जहानाबाद में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं मौजूद रहेंगे। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सीधे पुलिस के समक्ष रख सकेंगे। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Digital Women Trust

थानाध्यक्ष जहानाबाद का अपील:

थानाध्यक्ष जहानाबाद ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि “पुलिस-पब्लिक संवाद में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं व सुझावों को साझा करें। यह कार्यक्रम आपसी समझ और भरोसे को मजबूत करने का एक बेहतर अवसर है।”

पुलिस प्रशासन का मानना है कि जनता के सहयोग के बिना अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था कायम करना संभव नहीं है। संवाद से समस्याओं का समाधान निकालना और जनसहभागिता से बेहतर माहौल बनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

Jehanabad News: Police-public dialogue will take place in the town hall, Superintendent of Police will be present

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़