DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने अलीनगर पाली इमामबाड़े में की ज़ियारत, शमा रौशन कर अमन-शांति की दुआ की

Jehanabad News: माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने अलीनगर पाली इमामबाड़े में की ज़ियारत, शमा रौशन कर अमन-शांति की दुआ की
IMG_20250630_084520

जहानाबाद मुहर्रम पर्व की तीसरी तारीख को बिहार के माननीय राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद ख़ान ने जहानाबाद जिला के काको प्रखंड अंतर्गत अलीनगर पाली स्थित ऐतिहासिक इमामबाड़ा में पहुँचकर ज़ियारत की। इस अवसर पर उन्होंने शमा रौशन कर देश और दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की।

राज्यपाल के साथ ज़िला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक  विनीत कुमार एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सैयद सलमान हुसैन भी उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

इस मौके पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान की। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन-शांति और इंसाफ कायम हो सकता है। जनाबे अली अकबर जैसे 18 वर्षीय बेटे की कुर्बानी ने यह संदेश दिया कि सत्य के लिए किसी भी हद तक जाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्बला की जंग सिर्फ एक भूगोल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय और मानवता के पक्ष में एक वैश्विक सन्देश है।

इससे पूर्व राज्यपाल महोदय ने सैयद सलमान हुसैन के निवास पर पहुँचकर उनके परिवार से मुलाकात की, जहाँ सलमान हुसैन द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल के आगमन को लेकर अलीनगर पाली एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सघन रही। प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Jehanabad News: Honorable Governor Arif Mohammad Khan visited Alinagar Pali Imambara, lit a candle and prayed for peace

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़