DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नामांकन सभा में दिखी जनता की बेरुखी, खाली कुर्सियों ने खोल दी लोकप्रियता की पोल

Jehanabad News: नामांकन सभा में दिखी जनता की बेरुखी, खाली कुर्सियों ने खोल दी लोकप्रियता की पोल

जहानाबाद: एनडीए समर्थित जनता दल (यूनाइटेड) के दो प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी ने जहानाबाद से और ऋतुराज कुमार ने घोषी से आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद दोनों प्रत्याशियों आशीर्वाद सभा जहानाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक संयुक्त जनसभा का आयोजन किया गया। एनडीए की ओर से इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई, लेकिन हकीकत कुछ और ही रही।

सभा स्थल पर हजारों की भीड़ जुटाने के दावे के बावजूद मैदान में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश कुर्सियां खाली दिखाई दी , जो साफ संकेत दे रही थीं कि जनता में प्रत्याशियों को लेकर उत्साह का अभाव है। खास बात यह रही कि जब बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और मंच के मुख्य वक्ता भाषण दे रहे थे, तब भी सभा स्थल पर लगी कुर्सियों का बड़ा हिस्सा खाली पड़ा था।

Digital Women Trust

लोगों का कहना है कि यह दृश्य जनता के मूड का संकेत है और इस बात की गवाही देता है कि एनडीए के प्रत्याशी इस बार जनता से जुड़ाव बनाने में नाकाम रहे हैं। जहां एनडीए इस कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत दिखाना चाहता था, वहीं खाली पड़ी कुर्सियों ने पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जो उम्मीदवार इस बार आए है उनके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां नगण्य रही हैं और नाही जनता से जुड़ाव रहा हैं यह भी देखने को मिला कि आम जनता की अपेक्षाओं और नेताओं के वादों के बीच गहरी खाई मौजूद है, जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद, पूर्व सांसद और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी जनता को आकर्षित नहीं कर सकी। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि एनडीए की लोकप्रियता में गिरावट स्पष्ट तौर पर दिख रही है और इसका असर चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा।

आज की सभा ने यह साफ कर दिया है कि केवल सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से जनता को आकर्षित नहीं कर सकती उसके लिए जमीनी जुड़ाव वाले प्रत्याशी की भी जरूरत पड़ती हैं, इसी कमी ने इस जनसभा को शक्ति प्रदर्शन से ज्यादा एक असफल आयोजन बना दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़