DW Samachar – Header
BREAKING

बीएसएफ की 58वीं बटालियन द्वारा बीओपी ठाकुरपुर में जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित

बीएसएफ की 58वीं बटालियन द्वारा बीओपी ठाकुरपुर में जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित

गुरदासपुर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 58वीं बटालियन, जी कम्पनी द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को बीओपी ठाकुरपुर में एक भव्य जन संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों और बीएसएफ कर्मियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना था।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। इस दौरान दीपावली उत्सव, शस्त्र प्रदर्शनी और सीमा दर्शन जैसी कई प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को बीएसएफ के कार्यों, चुनौतियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

Digital Women Trust

इस अवसर पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गुरदासपुर (पंजाब) की प्राचार्या श्रीमती कुलविंदर कौर अपने 05 शिक्षकों और 45 विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। वहीं बीएसएफ की ओर से जी कम्पनी के कुल 21 अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सहायक कमांडेंट एवं कम्पनी कमांडर श्री संजीव कुमार तथा निरीक्षक जी. महेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बीएसएफ की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और देश की सीमाओं की रक्षा में उनके योगदान पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।

विद्यार्थियों ने दीयों का प्रज्वलन, रंगोली निर्माण, पटाखे जलाना और शस्त्र प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की, जिससे कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण और देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का समापन स्कूल की प्राचार्या कुलविंदर कौर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने बीएसएफ जवानों की अनुशासन, देशभक्ति और समर्पण की भावना की सराहना की तथा कम्पनी कमांडर श्री संजीव कुमार का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इतना प्रेरणादायक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किया।

58th Battalion of BSF organised public relations programme at BOP Thakurpur

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़