DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा को पासवान समाज का समर्थन — पीजी रोड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

Jehanabad News: निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा को पासवान समाज का समर्थन — पीजी रोड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित
IMG_20251104_183415

जहानाबाद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्दलीय प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा को पासवान समाज का बड़ा समर्थन मिला है।  स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पासवान समाज के प्रतिनिधियों एवं नेताओं ने सर्वसम्मति से उनके समर्थन की घोषणा की।

नेताओं ने बताया कि रितेश कुमार लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक मुद्दों, विशेषकर गरीब एवं वंचित तबकों के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं। इसी कारण समुदाय ने उन्हें चुनाव में समर्थन देने का निर्णय लिया है।

Digital Women Trust

इस अवसर पर प्रत्याशी रितेश कुमार ने पासवान समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने कहा— “मैं इस क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करूंगा और हर वर्ग की आवाज़ को विधानसभा तक ले जाने का काम करूंगा।”

पासवान समाज के समर्थन से चुनावी मुकाबले में नई गर्माहट आ गई है और राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Jehanabad News: Paswan community supports independent candidate Chunnu Sharma – Program organized at PG Road office

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़