DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पीएनबी इंप्लाइज यूनियन, बिहार की जहानाबाद यूनिट की संगठन बैठक संपन्न

Jehanabad News: पीएनबी इंप्लाइज यूनियन, बिहार की जहानाबाद यूनिट की संगठन बैठक संपन्न
IMG_20250811_192840

जहानाबाद,  पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज यूनियन (बिहार) की जहानाबाद यूनिट की संगठन बैठक आज संयुक्त अध्यक्षता में कॉ. डॉ. कुमार राजीव रंजन एवं कॉ. तारकनाथ के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में पीएनबीईओ बिहार के महासचिव बी.के. मिश्रा ने कहा कि बैंक में कर्मचारियों की गंभीर कमी के कारण ग्राहक सेवा प्रभावित हो रही है। उन्होंने जहानाबाद व गया मंडल में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और महिला बैंक कर्मियों के लिए कार्यस्थल पर पर्याप्त शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

Digital Women Trust

बैठक का संचालन सुधीर कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान उप महासचिव बलवंत कुमार, संतोष कुमार, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राजेश झा, नूर हुसैन और शबनम सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

सभा में गया और जहानाबाद जिले के लगभग 200 बैंककर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जहानाबाद जिले में संगठन को सशक्त बनाने में विशेष योगदान के लिए कॉ. राज आनंद को सम्मानित किया गया।

बैठक का समापन कॉ. राजीव रंजन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर करीब 20 नए सदस्यों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

Jehanabad News: Organization meeting of PNB Employees Union, Jehanabad unit of Bihar concluded

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़