DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एक कदम अपने धर्म की ओर: इस्कॉन जहानाबाद द्वारा तुलसी पूजा समारोह का भव्य आयोजन।

Jehanabad News: एक कदम अपने धर्म की ओर: इस्कॉन जहानाबाद द्वारा तुलसी पूजा समारोह का भव्य आयोजन।
IMG_20251226_110821

जहानाबाद इस्कॉन (ISKCON)  की ओर से “एक कदम अपने धर्म की ओर” अभियान के तहत तुलसी पूजा समारोह का भव्य आयोजन मलहचक स्थित कुटिया (शिव मंदिर परिसर), आदिशक्ति मिनरल वाटर के पास श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि-विधान से तुलसी माता की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। “हर घर तुलसी” के नारों के बीच महिलाओं ने तुलसी के धार्मिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक महत्व पर अपने विचार साझा किए। महिलाओं ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि जीवन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चाहे महिलाएं घर में हों या बाहर कार्यरत, वे प्रतिदिन तुलसी पूजन कर जल अर्पित करना अपना कर्तव्य मानती हैं। तुलसी पूजा के समापन के बाद मंदिर के पुजारी एवं इस्कॉन के प्रतिनिधियों द्वारा लगभग 100 से 200 महिलाओं के बीच तुलसी के पौधे प्रसाद एवं उपहार स्वरूप वितरित किए गए, ताकि वे अपने-अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित पूजा कर सकें। इस अवसर पर तुलसी पूजा के महत्व को विस्तार से समझाते हुए बताया गया कि सनातन परंपरा में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी पूजन होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और वातावरण शांत, पवित्र व सकारात्मक बना रहता है। साथ ही तुलसी के औषधीय गुणों पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि तुलसी के पत्ते प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करते हैं और सर्दी, खांसी या हल्के बुखार में तुलसी के पत्तों का काढ़ा काफी लाभकारी होता है। कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया गया कि तुलसी पूजा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जाति, वर्ग और उम्र के लोग इसे कर सकते हैं। तुलसी पूजा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि स्वास्थ्य और मानसिक शांति का भी माध्यम है। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे एक प्रेरणादायक और आत्मिक अनुभव बताया। इस्कॉन जहानाबाद के इस प्रयास को लोगों ने धर्म, संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सराहनीय कदम बताया।

Jehanabad News: One step towards your religion: Grand celebration of Tulsi Puja by ISKCON Jehanabad.

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़