जहानाबाद विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार के प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के युवाओं ने अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के कई पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 50 से अधिक पौधे अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय परिसर में लगाए गए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं जिले वासियों को देते हुए कहा कि सभी को पृथ्वी के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से हर महीने कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पृथ्वी न सिर्फ मानव जीवन के लिए बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं का आश्रय स्थल है। इसे हम सुंदर, स्वच्छ और उपयोगी बनाएं तथा अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को संतुलित बनाएं यह हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है। उन्होंने जिक्र करते हुए बताया कि बचपन से ही उन्हें बागवानी और पेड़ पौधे लगाने का शौक रहा है, जिसके कारण आज भी उन्हें यह काम करके संतुष्टि मिलता है। गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहे हैं वृक्षारोपण अभियान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की युवाओं ने जिले को हरा भरा बनाने का जो संकल्प लिया है उसमें हम सभी जिलेवासियों को भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष न सिर्फ जीवन दायिनी है बल्कि इस संसार में रहने वाले कई जीव जंतुओं के प्राकृतिक आश्रय स्थल भी है। उन्होंने बताया कि तेजी से भौतिक समाज के निर्माण में जैव पारिस्थितिकी को काफी नुकसान पहुंचा है। इस कारण पृथ्वी का तापमान में वृद्धि हुई है जिसके परिणाम स्वरूप आज हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस विकट समस्या की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं का निदान एक ही है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं ,जल संचय के साधनों को बढ़ाएं तथा प्राकृतिक जनजीवन को अपनाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक रंगेश कुमार ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन पर हम लोग साप्ताहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके लगभग 4 वर्ष पूरा होने को है। उन्होंने बताया कि अब तक हम लोगों ने 40000 से भी अधिक वृक्ष लगाए हैं। इस दौरान उनका कहना था कि जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण का हमारा यह प्रयास तब तक नहीं रुकेगा जब तक जिला पूरी तरह से हरा भरा ना हो जाए। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह के अलावा गायत्री परिवार से रंगेश कुमार, कौशल कुमार, मृणाल कुमार,पत्रकार डॉ रंजीत कुमार भारतीय, अमरनाथ कुमार, अमृतेश कुमार मिश्रा,बरुण कुमार समेत कई अन्य लोग भी शामिल थे।
Jehanabad News: On Earth Day, the sub-divisional officer gave the message of environmental protection by planting trees.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












