DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: संविधान दिवस पर महर्षि विद्या पीठ में नन्हे-मुन्नों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

Jehanabad News: संविधान दिवस पर महर्षि विद्या पीठ में नन्हे-मुन्नों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
IMG_20251126_184137

जहानाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ संविधान की गरिमा को बनाए रखने तथा उसके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

Digital Women Trust

निदेशक साकेत रौशन ने बच्चों को संविधान की महत्ता, मूल अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “बच्चे ही देश का वास्तविक भविष्य हैं। यदि वे संविधान के प्रति समर्पित रहेंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने बच्चों को संविधान की रक्षा करने और जीवनभर उसके सिद्धांतों का पालन करने की प्रेरणा दी।

प्राचार्या सोनाली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय संविधान देश की आत्मा है। यह केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि एक पवित्र दस्तावेज है, जो हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट करता है और लोकतंत्र को मजबूती देता है। संविधान के नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, ब्यूटी गुप्ता, शिक्षक हिमांशू राज, आदित्य कुमार सहित सभी बच्चे और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और ज्ञानवर्धक माहौल में संपन्न हुआ।

Jehanabad News: On Constitution Day, little children at Maharishi Vidya Peeth took an oath of allegiance to the Constitution.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़