DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रा. मध्य विद्यालय मांदिल में भव्य संविधान दिवस समारोह आयोजित — डॉ. अरविंद चौधरी

Jehanabad News: रा. मध्य विद्यालय मांदिल में भव्य संविधान दिवस समारोह आयोजित — डॉ. अरविंद चौधरी
IMG_20251126_182615

जहानाबाद। रा. मध्य विद्यालय मांदिल के प्रांगण में संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम और गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने की।

समारोह की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संविधान की प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिवार ने संविधान दिवस पर अपने विचार रखते हुए संविधान की मर्यादा, महत्व और संरक्षण की शपथ ली। सभी ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना को दोहराया और कहा—

Digital Women Trust

“संविधान हमारी शान है, हम सबों की पहचान है, नियम और कानून का यह सर्वोच्च विधान है।”

प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि “संविधान है, इसलिए हम हैं। इसमें वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करना हम सभी का सर्वोच्च दायित्व है।” उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ाई कर बाबा साहेब की तरह विश्व-विख्यात विद्वान बनें और देश व समाज के विकास में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, गीत, संगीत और अभिनय की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ देकर समारोह का आकर्षण बढ़ा दिया। शिक्षिका प्रीति पांडेय ने अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे—प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी,सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, रानी अर्पणा, शीला कुमारी, सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रीति पांडेय, सतीश सुंदरपुरी, ऋषिकांत कुमार, विभा वर्मा, श्याम कुमार, गंगा पासवान समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Jehanabad News: A grand Constitution Day celebration was held at Government Middle School Mandil — Dr. Arvind Chaudhary

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़