DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शपथ समारोह, न्यायिक पदाधिकारियों ने पढ़ी प्रस्तावना

Jehanabad News: संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शपथ समारोह, न्यायिक पदाधिकारियों ने पढ़ी प्रस्तावना
IMG_20251126_190103

जहानाबाद में  संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BHALSA) के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष ब्रजेश कुमार तथा परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सतीश कुमार देव ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति आस्था, निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराने का संकल्प दिलाया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं बंधुता को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Digital Women Trust

प्राधिकार सचिव रणजीत कुमार ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को शिक्षा के अधिकार, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अधिकारी

समारोह में बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से—

  • सतीश कुमार देव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय
  • अरुण कुमार शर्मा, जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश
  • नीरज कुमार, संजय कुमार सिन्हा, मोहम्मद इनायत करीम, राजेश पांडेय
  • विशाल कुमार, सुनील कुमार सिंह, पुष्पांजलि
  • कौशलेंद्र कुमार शुक्ला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
  • अदिति कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
  • अनीश कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी
  • आरभ जैन, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी
  • प्रेरणा सिंह, प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद
  • कुमारी डिंपी, अंकित राजन, सुगम कुमारी, कुमार सौरभ
  • गिरजानंद प्रसाद, अध्यक्ष, विधिज्ञ संघ
  • शारदानंद सिंह, लोक अभियोजक
  • स्थाई लोक अदालत सदस्य अनीता कुमारी, मंजू कुमारी
  • लीगल एड डिफेंस काउंसिल – अजीत कुमार, राजीव कुमार, बैजनाथ शरण, रमेश प्रसाद, राकेश कुमार शर्मा
  • प्रधान लिपिक पंकज प्रसाद, न्यायालय प्रबंधक पूजा
  • प्राधिकार कर्मचारी एवं अधिकार मित्र: मनोज कुमार दास, मिथिलेश कुमार, दीनानाथ कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, विमल कुमार, पूजा कुमारी, शशि भूषण कुमार सिन्हा, बाबू साहेब कुमार

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने संविधान की मूल भावना को आगे बढ़ाने और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।

Jehanabad News: Oath ceremony at the District Legal Services Authority on Constitution Day, judicial officers read the preamble

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़