DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एनएच-119D परियोजना की प्रगति पर जिलाधिकारी की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

Jehanabad News: एनएच-119D परियोजना की प्रगति पर जिलाधिकारी की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश
IMG_20251126_192239

जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में  जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में एनएच-119D परियोजना की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, भूमि सुधार उप समाहर्ता अमु अमला, परियोजना निदेशक एनएचएआई तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी चन्द्र किशोर सिंह समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बैठक में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रैयतों को भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अंचलों में मौजा स्तर पर शिविर आयोजित कर रैयतों के आवश्यक कागजात प्राप्त करें तथा एलपीसी (LPC) निर्गत करने में उनकी सहायता करें।

Digital Women Trust

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि एनएच-119D परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण का कार्य निरंतर प्रगति पर है। कुछ प्लॉटों में दस्तावेज की कमी पाई गई है, जिनके लिए नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया जारी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित रैयतों को त्वरित रूप से नोटिस तामील कराया जाए ताकि भूमि अधिग्रहण कार्य में कोई बाधा न आए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पथ निर्माण कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो सके।

बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी कार्य पूरा करने तथा सप्ताहिक समीक्षा के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

Jehanabad News: District Magistrate reviews progress of NH-119D project, directs to expedite compensation payment

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़