DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जिला अभियोजन समिति की मासिक बैठक आयोजित, वादों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

Jehanabad News: जिला अभियोजन समिति की मासिक बैठक आयोजित, वादों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
InShot_20250328_084813304

जहानाबाद, 28 मार्च: जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला अभियोजन समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार सिंह ने की।

बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई, जिसमें प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा ने बताया कि फरवरी माह में विधि पदाधिकारियों द्वारा 359 कांडों का निष्पादन किया गया, जो जनवरी माह की तुलना में कम था। इस पर अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि प्रत्येक श्रेणी के कम से कम 25-25 वादों को चिन्हित कर विचरण किया जाए और त्वरित एवं सामान्य विचरण के तहत शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Digital Women Trust

निष्पादन की धीमी गति पर चर्चा, स्पीडी ट्रायल पर जोर

बैठक में पुराने लंबित कांडों के शीघ्र निपटारे पर बल दिया गया। ऐसे मामले, जिनमें केवल डॉक्टर या अनुसंधानकर्ता की गवाही शेष है, उनकी अलग सूची बनाकर न्यायालय में शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सरकारी कर्मियों के विरुद्ध चल रहे वादों के तेजी से निपटारे और गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के बिंदु पर भी चर्चा हुई।

अपर समाहर्ता ने सजा के मामलों में कमी और रिहाई के मामलों की अधिकता पर चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि गंभीर प्रकृति के मामलों में विधि पदाधिकारी न्यायालय से समन्वय स्थापित कर स्पीडी ट्रायल को प्राथमिकता दें।

संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान

पॉक्सो एक्ट, ड्रग रेप, जूवेनाइल और जघन्य अपराधों के मामलों को प्राथमिकता देने और दोषियों के कनविक्शन रेट को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सभी विधि पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने और सजा के बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही सरकारी राशि गबन से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने का भी निर्देश दिया गया।

ई-प्रॉसिक्यूशन पोर्टल पर प्रविष्टि के निर्देश

DUTR एंट्री और e-prosecution पोर्टल पर सभी मामलों की दैनिक प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला अभियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 6955 वादों का पंजीकरण पोर्टल पर किया गया है और 386 DUTR प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं

पुलिस उपाधीक्षक का निर्देश

साक्ष्य के लिए लंबित मामलों की समीक्षा कर अनुसंधानकर्ताओं (IO) की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक ने निर्देश दिए, ताकि मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।

बैठक में जी.पी., लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं सहायक अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़