DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, पटना–गया रेलखंड पर हुआ हादसा

Jehanabad News: ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, पटना–गया रेलखंड पर हुआ हादसा
IMG_20260314_123656

बिहार के जहानाबाद जिले में पटना–गया रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के समीप उस समय हुई, जब मेमू सवारी ट्रेन से गिरने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिलीप कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से गिर गए और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (रेल पुलिस) और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन नीतीश कुमार ने बताया कि दिलीप कुमार सिन्हा गया जिले के सरवहदा गांव के रहने वाले थे। ट्रेन से आने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए, जिसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
वहीं, इस मामले में एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दिलीप कुमार सिन्हा की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Jehanabad News: Middle-aged man dies after falling from train, accident occurred on Patna-Gaya railway line

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़