DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  कवि गौतम परासर को मिला ‘अंतर्राष्ट्रीय भारत–नेपाल साहित्यिक सांस्कृतिक महाकुंभ स्मृति सम्मान 2026’

Jehanabad News: कवि गौतम परासर को मिला ‘अंतर्राष्ट्रीय भारत–नेपाल साहित्यिक सांस्कृतिक महाकुंभ स्मृति सम्मान 2026’
IMG_20260314_131336



जहानाबाद: जिले के प्रसिद्ध कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम परासर को वाराणसी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारत–नेपाल साहित्यिक सांस्कृतिक महाकुंभ स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक, कवि कलाकार परिषद, वाराणसी की ओर से प्रदान किया गया।
वाराणसी के महामना मालवीय सभागार में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत और नेपाल के कई प्रतिष्ठित लेखक, कवि और साहित्यकार शामिल हुए। तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्यिक महाकुंभ में विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में रचनाकारों ने भाग लिया। इस दौरान गौतम परासर को उनकी हिंदी और मगही भाषा में उत्कृष्ट साहित्यिक रचनाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मंच से जहां नेपाल के साहित्यकार अपनी रचनाएं नेपाली भाषा में प्रस्तुत कर रहे थे, वहीं गौतम परासर ने अपनी मगही और हिंदी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनकी रचनाओं को वहां मौजूद साहित्य प्रेमियों और विद्वानों ने खूब सराहा और खुले दिल से प्रशंसा की। इस अवसर पर सम्मानित करने वालों में पूर्व जिला न्यायाधीश डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार, अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रेम किशोर पटाख़ा, डॉ. रामावतार पांडेय, पूर्व सांसद डॉ. ओमपाल सिंह निडर, अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ. हरिप्रसाद तिमिल्सिना तथा कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रहीं। गौतम परासर को मिले इस सम्मान से जहानाबाद जिले में खुशी का माहौल है और साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Jehanabad News: Poet Gautam Parasar receives the ‘International India-Nepal Literary Cultural Mahakumbh Memorial Award 2026’

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़