DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: तेज रफ्तार बोलोरो की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


जहानाबाद: जिले के कसंई गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोड पार कर रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कसंई निवासी लगभग 55 वर्षीय पुणे दास सड़क पार कर पानी लाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बोलोरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रोजाना सड़क किनारे से पानी लाने जाते थे, क्योंकि इलाके में पानी की समस्या है। पुणे दास राजमिस्त्री के रूप में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की भी अपील की है।
परिजनों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने बाजार, स्कूल, मंदिर और अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में स्पीड कंट्रोल करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Jehanabad News: Middle-aged man dies after being hit by a speeding Bolero, family members in turmoil

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News