जहानाबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोजपा नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्षा रानी कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। रानी कुमारी ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा पासी समाज को ताड़ी बेचने का लाइसेंस देने का जो आश्वासन दिया जा रहा है, वह पूरी तरह से भ्रामक और चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि जब 2016 में बिहार में शराबबंदी लागू की गई थी और ताड़ी पर भी रोक लगी थी, तब तेजस्वी यादव खुद सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। उस वक्त उन्होंने पासी समाज के हित में कोई कदम नहीं उठाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब विधानसभा चुनाव नजदीक है, तो तेजस्वी यादव चुनावी लाभ के लिए पासी समाज को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। रानी कुमारी ने पासी समाज से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई नीरा योजना के माध्यम से पासी समाज को स्वाभिमानपूर्ण रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और आगे भी इस दिशा में कार्य होता रहेगा। प्रेस वार्ता में लोजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में पासी समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए नीतीश सरकार की योजनाओं का समर्थन किया।
Jehanabad News: Meeting of LJP workers, Tejashwi Yadav accused of misleading Pasi community
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












