DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News; सदर अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन

Jehanabad News; सदर अस्पताल में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन
IMG_20251209_144913

जहानाबाद सदर अस्पताल में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना और पुरुषों को भी बराबर की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।

अस्पताल को मिले लक्ष्य के अनुसार कुल 50 महिला बंध्याकरण और 15 पुरुष नसबंदी कराई जानी हैं। अभियान की प्रगति बताते हुए अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 22 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 के बीच 21 महिलाओं का बंध्याकरण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

Digital Women Trust

स्वास्थ्य मेला में आए मरीजों और उनके परिजनों को नसबंदी, गर्भनिरोधक साधन, टीकाकरण और अन्य परिवार नियोजन उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषकर महिलाओं को नसबंदी के लाभ, गर्भधारण में अंतर रखने की आवश्यकता और मां व बच्चे के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वस्थ परिवार के लिए माता-पिता दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखना आवश्यक है, जिससे दोनों बच्चे स्वस्थ रह सकें और मां का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे।

सदर अस्पताल के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए कहा—
“हमारा लक्ष्य 50 नसबंदी का है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं। पुरुष नसबंदी के लिए 15 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और अभियान को सफल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।”

वहीं परिवार नियोजन अधिकारी मंजुला सहाय ने बताया—
“पखवाड़ा के दौरान महिलाओं को खुलकर जानकारी दी जाती है। कई महिलाएं अपने पति से बात करने में संकोच करती हैं, ऐसे में वे सीधे हमारे पास आती हैं और हम पूरी गोपनीयता के साथ उनका मार्गदर्शन करते हैं। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें नसबंदी कराने वाले पुरुषों और महिलाओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।”

अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक दंपतियों को सुरक्षित, जागरूक और स्वस्थ परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर अस्पताल की मैनेजर रितिका कुमारी की भूमिका भी सराहनीय रही। उन्होंने पूरे आयोजन का सुचारू प्रबंधन किया और मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

Jehanabad News; Male sterilization fortnight organized in Sadar Hospital

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़