DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ओइना लाखापुर में भीषण आग—असामाजिक तत्वों पर आरोप, कई दुकानें राख

Jehanabad News: ओइना लाखापुर में भीषण आग—असामाजिक तत्वों पर आरोप, कई दुकानें राख
IMG_20251209_152548

जहानाबाद रतनी प्रखंड क्षेत्र के ओइना लाखापुर गांव में  देर रात भीषण आग की घटना सामने आई है। परस बीघा थाना क्षेत्र के इस गांव में स्थित मिट, मुर्गा–मछली और फास्ट फूड की कई दुकानों में अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों और पीड़ित दुकानदारों ने इसे पूरी तरह सुनियोजित घटनाक्रम बताते हुए असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

Digital Women Trust

पीड़ित दुकानदार गिरजा कुमार, सोनू कुमार और फास्ट फूड संचालक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि देर रात दुकानें बंद थीं, तभी किसी ने आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में सभी दुकानें जलकर राख हो गईं।

पीड़ितों के अनुसार इस आगलगी में करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिसमें दुकान का सामान, नकदी और अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं।

मंगलवार सुबह पीड़ितों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना पूरी तरह से योजनाबद्ध लगती है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने यह भी कहा कि उन्हें उचित मुआवजे की जरूरत है ताकि वे दोबारा अपने व्यवसाय खड़ा कर सकें।

फिलहाल थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि “अभी तक पीड़ितों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Jehanabad News: Massive fire in Oina Lakhapur – anti-social elements blamed, many shops reduced to ashes

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़