DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहानाबाद पुलिस की बड़ी पहल, 52 लोगों को लौटाए गए गुम मोबाइल.

Jehanabad News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहानाबाद पुलिस की बड़ी पहल, 52 लोगों को लौटाए गए गुम मोबाइल.
InShot_20261003_202823834

जहानाबाद। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को पुलिस ने विभिन्न मामलों में गुम हुए 52 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10.40 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण के नेतृत्व में की गई। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के फोन शामिल हैं। इनमें गृहिणी, मजदूर और किसान समेत अन्य लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से मोबाइल खरीदा था। कुछ लोगों के मोबाइल उनकी आजीविका से जुड़े साधनों को बेचकर खरीदे गए थे, जिनके गुम होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत वर्ष 2026 में अब तक सात चरणों में कुल 463 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2025 में कुल 88 मोबाइल फोन बरामद कर वापस किए गए थे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने के साथ उसकी बरामदगी के लिए शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों से ट्रेस कर वास्तविक धारकों तक पहुंचाना है।
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के जरिए गुम मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान पुलिस की इस पहल की खास तस्वीर पेश कर रही है।

Jehanabad News: Major initiative by Jehanabad Police under ‘Operation Muskaan’; lost mobile phones returned to 52 people.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़