DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महापरिवर्तन महिला प्रकोष्ठ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Jehanabad News: महापरिवर्तन महिला प्रकोष्ठ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
InShot_20250423_081347532

जहानाबाद महापरिवर्तन आंदोलन के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान लगातार जिले में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ ने अम्बेडकर चौक से देवी मंदिर, बत्तीस भंभरिया मोड़ तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। अभियान के तहत महिलाओं ने रास्ते में पड़ने वाली प्रत्येक दुकान पर जाकर दुकानदारों को स्वच्छता का महत्व समझाया और डस्टबिन रखने की नसीहत दी।

महिलाओं ने दुकानदारों को बताया कि स्वच्छ वातावरण न केवल ग्राहकों को आकर्षित करता है, बल्कि जिले की छवि को भी सकारात्मक बनाता है। जिन दुकानों के आगे सफाई मिली, वहाँ उपस्थित महिलाओं ने तालियों के माध्यम से दुकानदारों का मनोबल बढ़ाया। वहीं गंदगी दिखने पर संबंधित दुकानदारों को सुधार के लिए प्रेरित किया गया।

Digital Women Trust

इस अभियान का नेतृत्व शिक्षिका डिंपी कुमारी और जिले की प्रख्यात कवयित्री सावित्री सुमन ने किया। अभियान में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें पूनम कुमारी, गीता कुमारी, रूबी, कृति समेत अन्य शामिल रहीं।
सावित्री सुमन ने कहा कि “इंदौर जैसे शहर आज देश में स्वच्छता के मामले में अग्रणी हैं, जो वहां के नागरिकों के जागरूक प्रयासों का परिणाम है। यदि जहानाबाद के लोग भी सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे आएं, तो हमारा जिला भी राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है।”

महिला प्रकोष्ठ ने बताया कि आगामी मंगलवार को शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ताकि पूरे जिले में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाई जा सके।

Jehanabad News: Mahaparivartan Mahila Cell launched cleanliness awareness campaign

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़