DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लालू परिवार की फितरत रही है राज्य और देश का अपमान करना: जेडीयू

Jehanabad News: लालू परिवार की फितरत रही है राज्य और देश का अपमान करना: जेडीयू
IMG-20250325-WA0098

जहानाबाद। जेडीयू जिलाध्यक्ष सह जिलास्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा और जिला मीडिया अध्यक्ष मधेश्वर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हो रहे राजद और अन्य विरोधी दलों को कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

लालू परिवार पर लगाया बिहार को बदनाम करने का आरोप

जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार और उनकी पूरी टीम सत्ता के नशे में बिहार और बिहारवासियों को देश-दुनिया में बदनाम करने का काम करती रही है। इनके शासनकाल में ‘बिहारी’ शब्द को गाली बना दिया गया था, जिससे बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में गलत नजरिए से देखा जाता था।

Digital Women Trust

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) ने भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को बदनाम किया है, जिससे भारत की छवि धूमिल हुई है।

तेजस्वी यादव को दी नसीहत

श्री कुशवाहा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री पर राष्ट्रगान के अपमान का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले यह जांच कर लेनी चाहिए कि साल 2000 में उनके माता-पिता (लालू-राबड़ी) राष्ट्रगान के दौरान किस परिस्थिति में खड़े नहीं हुए थे।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव जहानाबाद के गांधी मैदान में एक पार्टी कार्यक्रम में मंच से संबोधन कर रहे थे, उसी मंच पर झंडा फहराया जाता है। तो क्या यह झंडे का अपमान नहीं हुआ?

“बिहार का गौरव बढ़ा है” – मधेश्वर यादव

जिला मीडिया अध्यक्ष मधेश्वर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार और बिहारियों का मान-सम्मान देश-दुनिया में बढ़ा है। अब लोग गर्व से अपने आप को बिहारी कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिहार ने परचम लहराया है और रोजगार के क्षेत्र में भी प्रदेश ने ऊंची छलांग लगाई है।

“माई-बहन सम्मान योजना की असलियत बताए राजद”

श्री यादव ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे ‘माई-बहन सम्मान योजना’ की बात करते हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के शासनकाल में महिलाओं के सम्मान की सबसे ज्यादा अनदेखी हुई थी।

जेडीयू नेताओं ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर झूठे आरोप लगाने से पहले राजद नेताओं को अपने इतिहास की भी समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई जानती है और ऐसे दुष्प्रचार का कोई असर नहीं होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़