DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 3 सितंबर को जॉब कैम्प, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 25 पदों पर होगी बहाली

Jehanabad News: 3 सितंबर को जॉब कैम्प, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 25 पदों पर होगी बहाली
IMG_20250829_120925

जहानाबाद। श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय जहानाबाद की ओर से 3 सितंबर 2025 को जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (DRCC) परिसर, बस स्टैंड के पास, एक दिवसीय जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस कैम्प में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए विभिन्न पदों पर सीधी बहाली की जाएगी।

बैंक में 25 पदों पर बहाली

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि Utkarsh Small Finance Bank ने कुल 25 रिक्तियों की अधिसूचना दी है। इन पदों का विवरण इस प्रकार है—

Digital Women Trust
  • पदनाम : TCO/TRO
  • योग्यता : इंटर (12वीं) / स्नातक
  • वेतनमान : ₹14,000 – ₹17,000 प्रति माह
  • सुविधाएँ : PF एवं ESIC इंश्योरेंस
  • आयु सीमा : 18 से 32 वर्ष (केवल पुरुष अभ्यर्थी)
  • नियुक्ति स्थान : पूरे बिहार में

कब और कहां होगा जॉब कैम्प

  • तिथि : 03 सितम्बर 2025 (बुधवार)
  • समय : पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक
  • स्थान : DRCC परिसर, बस स्टैंड के पास, जहानाबाद

कौन-कौन से दस्तावेज लाना जरूरी

अभ्यर्थियों को चयन कैम्प में भाग लेने के लिए अपने साथ यह दस्तावेज लाने होंगे—

  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छाया प्रति
  • बायोडाटा
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस

अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा

जिला नियोजनालय ने अपील की है कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

Jehanabad News: Job camp on September 3, 25 posts will be recruited in Utkarsh Small Finance Bank

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़