DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जदयू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने संभाला पदभार, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

Jehanabad News: जदयू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने संभाला पदभार, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
IMG_20260315_161115

जहानाबाद: जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय, जहानाबाद में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुशील कुमार सिन्हा के पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने औपचारिक रूप से प्रोफेसर सुशील कुमार सिन्हा को जिलाध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और जब से पार्टी की स्थापना हुई है, तब से वे इसके साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी को मजबूती मिली है तथा उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रो. सिन्हा ने कहा कि पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी कार्यकर्ता समान होते हैं और सभी के सहयोग से ही संगठन मजबूत बनता है।
उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि राज्य में विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं और इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि भविष्य में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाया जाए और इस संदर्भ में निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है। कार्यक्रम के अंत में सभीमतकार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Jehanabad News: JDU’s newly appointed district president Prof. Sushil Kumar Sinha assumed charge and addressed the workers.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़