DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दांगी समाज का वैवाहिक परिचय मिलन समारोह आयोजित, 136 जोड़ियों का हो चुका है विवाह।

Jehanabad News: दांगी समाज का वैवाहिक परिचय मिलन समारोह आयोजित, 136 जोड़ियों का हो चुका है विवाह।
IMG_20260315_172408

जहानाबाद दांगी समाज के वैवाहिक संबंधों को मजबूत करने और युवाओं के लिए उपयुक्त जीवनसाथी तलाशने के उद्देश्य से दांगी वैवाहिक परिचय चतुर्थ मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जहानाबाद के होरिलगंज स्थित मां सुभासिनी देवी मानव कल्याण मंडप, दांगी नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रदेश दांगी संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेश प्रसाद दांगी, वर्तमान अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी, वैवाहिक परिचय समूह के निर्देशक इंजीनियर अमरेंद्र कुमार दांगी, सह-संचालक प्रभाकर रंजन दांगी, ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के प्रधान महासचिव इंजीनियर अरुण कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दांगी, पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार वर्मा तथा अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वैवाहिक परिचय समूह के संचालक इंजीनियर अमरेंद्र कुमार दांगी ने बताया कि वर्ष 2017 में इस समूह की शुरुआत की गई थी। पहले यह व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संचालित होता था और अब सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर भी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि समूह में अब तक करीब 1250 युवाओं के बायोडाटा उपलब्ध हैं, जिनमें से 136 जोड़ियों का विवाह इस समूह के माध्यम से सफलतापूर्वक हो चुका है।
उन्होंने बताया कि इस समूह का मुख्य उद्देश्य समाज में विवाह से जुड़ी कठिनाइयों को कम करना, योग्य लड़के-लड़कियों के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना, आर्थिक बोझ को घटाना तथा आपसी मेलजोल को बढ़ाना है। समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने अपने बेटे-बेटियों का परिचय दिया, वहीं कुछ युवकों ने स्वयं उपस्थित होकर अपना बायोडाटा प्रस्तुत करते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय प्रसाद दांगी ने कहा कि इस वैवाहिक परिचय समूह को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समाज के बुद्धिजीवियों को आगे आकर अविवाहित युवक-युवतियों का बायोडाटा ग्रुप में साझा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, प्रोफेसर ललन सिंह, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, इंजीनियर अरुण कुमार दांगी, जयप्रकाश दांगी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ, जिला जहानाबाद की ओर से महासचिव सुनील कुमार विद्यार्थी के निर्देशन में किया गया। समारोह की अध्यक्षता कमलेश कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रभाकर रंजन दांगी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन दांगी अरविंद कुमार (छात्रावास अधीक्षक) द्वारा किया गया। इस आयोजन में समाज के कई गणमान्य लोग, अभिभावक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैवाहिक संबंधों को सरल और सुदृढ़ बनाना बताया गया।

Jehanabad News: Marriage introduction ceremony of Dangi community organized, 136 couples got married.

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़