DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Jehanabad News: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
IMG_20250506_113442

जहानाबाद की पावन धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में जहानाबाद बाईपास पर किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से नेताओं का अभिनंदन किया।

माननीय संजय झा एवं उमेश कुशवाहा जी गया में आयोजित जदयू मीडिया सेल के दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने हेतु यात्रा पर थे, उसी क्रम में जहानाबाद में उनके आगमन को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

Digital Women Trust

कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, जदयू का संगठन बिहार की आत्मा है और कार्यकर्ता इसकी ऊर्जा। जहानाबाद की भूमि ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है। हम सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और मेहनत को प्रणाम करते हैं।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई में जदयू का योगदान अविस्मरणीय है। जहानाबाद के कार्यकर्ताओं ने बार-बार यह साबित किया है कि वे पार्टी के लिए समर्पित और सजग हैं।”

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजू सिंह,जदयू नेता जय प्रकाश चंद्रवंशी,निरंजन केशव प्रिंस,प्रो. सुशील सिंहा,जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल,सुनिता कुमारी,मनोरमा देवी,रामनरेश कुशवाहा, हरेराम शर्मा,पंकज कुमार राकेश,राजदेव प्रसाद,मनोज पटेल,मनीष शर्मा,मुरारी यादव,चंदन कुमार शर्मा,राधे प्रसाद,शंकर वर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, , युवा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला संगठन एवं कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व द्वारा बधाई दी गई।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि “हमारे नेता हमारे मार्गदर्शक हैं और जहानाबाद की जदयू टीम उनके निर्देशों पर चलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Jehanabad News: JDU’s national executive president and state president received a grand welcome

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़