DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सड़क दुर्घटना में मासूम बच्ची की मौत, मां घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Jehanabad News: सड़क दुर्घटना में मासूम बच्ची की मौत, मां घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
InShot_20250426_124830371

जहानाबाद जिले के टेहटा बाइपास पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटी बाजार जाने के दौरान सड़क पार कर रही थीं और तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना में पकड़ी गांव निवासी और टेहटा के धीरा बिगहा मकान में रहने वाली मां-बेटी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची काव्या कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Digital Women Trust

पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना की जानकारी मिलते ही टेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटी को तत्काल मखदुमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बाद में मां की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।

इलाके में छाया शोक, आरोपी फरार

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है। बाइक सवार युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है और जिम्मेदार एजेंसियों के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है।

Jehanabad News: Innocent girl dies in road accident, mother injured, admitted to Sadar Hospital

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़