DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भीषण सड़क हादसा, पिता और मासूम बच्ची की मौत, महिला गंभीर

Jehanabad News: भीषण सड़क हादसा, पति और मासूम बच्ची की मौत, महिला गंभीर
IMG_20260406_184852

जहानाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर टेहटा बाईपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति और उसकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।
घटना जहानाबाद के टेहटा बाईपास के पास की है। सरेन गांव निवासी श्रवण कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटना से गया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने विपरीत दिशा से आकर जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण कुमार और उनकी मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को पहले मखदुमपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही, पुलिस स्कॉर्पियो की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी वाहन की तलाश जारी है।

Jehanabad News: Horrific road accident, husband and innocent daughter killed, woman critical

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़