जहानाबाद होली के पावन अवसर पर जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गाँधी मैदान में होली मिलन सह एकदिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखी गई, जिससे आपसी भाईचारा और खेल के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।
इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में गाँधी मैदान युवा और गाँधी मैदान लीजेंड नामक दो टीमें आमने-सामने थीं। युवा टीम का नेतृत्व जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने किया, जबकि लीजेंड टीम की कमान राकेश कुमार चुन्नू ने संभाली।
मैच में गाँधी मैदान युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रनों से विजय प्राप्त की। पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा टीम ने 182 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया, जिसे गाँधी मैदान लीजेंड टीम हासिल नहीं कर पाई। इस दौरान युवा टीम के विक्की कुमार ने अर्धशतक जड़कर शानदार प्रदर्शन किया।
इस अनोखे क्रिकेट मैच को देखने के लिए जहानाबाद के जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी,पप्पू मुखिया,वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ,अश्विनी कुमार, मृत्युंजय कुमार, जदयू नेता निरंजन अंबेडकर,राजू पटेल,रामप्रवेश कुशवाहा,कांग्रेस नेता संजीव कुमार बबलू, राकेश कुमार,सहित कई समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, राजनीतिक पार्टी के नेता कार्यकर्ता सहित कई नामचीन लोग उपस्थित रहे। आयोजन के बाद जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने कहा बताया इस तरह के आयोजन से आपसी समरसता और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, यह युवाओं और बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर खेल के प्रति जागरूक करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है,एवं सभी को जागरूक करने को लेकर था कि आज समय में खेल में भी बच्चे अपने कैरियर बना सकते है। गाँधी मैदान में आयोजित इस होली मिलन क्रिकेट मैच में खेल प्रेमियों को एकजुट करने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का एक नया संदेश दिया, इस कार्यक्रम नीरज विद्यार्थी,अंबुज कुमार,राहुल कुमार, सीकू, राजीव रंजन,मीनू कुमार, पंकज कुमार राकेश,मुकेश कुमार,भोला, राहुल,सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












