DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सदर अस्पताल में एंटी रेबीज क्लिनिक का भव्य उद्घाटन

Jehanabad News: सदर अस्पताल में एंटी रेबीज क्लिनिक का भव्य उद्घाटन
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 277.4201;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

जहानाबाद, 22 मार्च 2025: बिहार दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल कैंपस, जहानाबाद में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एंटी रेबीज क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इस क्लिनिक का शुभारंभ जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुदय यादव एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रामबली सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर टीकाकरण केंद्र के नवीनीकरण कार्य के पूर्ण होने पर दोनों विधायकों ने केंद्र का निरीक्षण भी किया। एंटी रेबीज क्लिनिक में रेबीज बीमारी से बचाव हेतु लोगों को नियमित रूप से टीकाकरण प्रदान किया जाएगा। टीकाकरण का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Digital Women Trust

रेबीज क्लिनिक की विशेषताएं:

  • कुत्तों या अन्य जानवरों द्वारा काटे गए घाव की सफाई के लिए विशेष बाउंड वॉशिंग एरिया बनाया गया है।
  • मरीजों को रेबीज से बचाव एवं उपचार से संबंधित सलाह प्रदान की जाएगी।
  • क्लिनिक को कंप्यूटरीकृत किया गया है, जिससे लोगों के ARV टीकाकरण का डिजिटल डाटा उपलब्ध रहेगा।

टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण एवं तकनीकी उन्नयन:

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायकों ने टीका भंडारण व्यवस्था, बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया, UWIN पोर्टल पर एंट्री एवं बीमारियों से बचाव की संपूर्ण प्रणाली की जानकारी ली।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • डॉ. देवेंद्र प्रसाद (सिविल सर्जन, जहानाबाद)
  • डॉ. प्रमोद कुमार (जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जहानाबाद)
  • मो. खालिद हुसैन (जिला कार्यक्रम प्रबंधक)
  • आलोक कुमार (जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट)
  • धीरज कुमार (जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर)
  • सदर अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी

यह एंटी रेबीज क्लिनिक जहानाबाद जिले में रेबीज के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और जनहित में इसकी उपयोगिता अत्यंत लाभकारी होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़