DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अग्निशमन सेवा सप्ताह का भव्य समापन, जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन

Jehanabad News: अग्निशमन सेवा सप्ताह का भव्य समापन, जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
IMG-20250421-WA0004

जहानाबाद राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के सातवें दिन, 20 अप्रैल 2025 को जहानाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, प्रशिक्षु अग्निशमन पदाधिकारी श्रेया शर्मा, ज्योति, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, विनोद कुमार तथा अन्य कर्मियों ने इन कार्यक्रमों का सफल संचालन किया।

इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम “एकजुट हो, अग्नि-सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” रही। समापन दिवस पर स्कूली बच्चों के बीच निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

Digital Women Trust

मनोज सर्विस पेट्रोल पंप और माँ वैष्णो इंडियन गैस एजेंसी, जहानाबाद में मॉक ड्रिल और जागरूकता बैठक का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद को पिन-फ्लैग लगाया गया।

अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025) के दौरान निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए:

  • 14 अप्रैल (प्रथम दिन): शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई एवं सदर अस्पताल का फायर ऑडिट किया गया।
  • 15 अप्रैल (द्वितीय दिन): अग्निशमन पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
  • 16 अप्रैल (तृतीय दिन): FIT INDIA MOVEMENT के तहत 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन हुआ।
  • 17 अप्रैल (चतुर्थ दिन): जिला अग्निशामालय परिसर में सर्विस ड्रिल एवं लज़ीज फैमिली रेस्टोरेंट और V2 मॉल में मॉक ड्रिल संपन्न हुई।
  • 18 अप्रैल (पंचम दिन): सामुदायिक पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक और संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण किया गया।
  • 19 अप्रैल (षष्ठम दिन): बड़े कोचिंग संस्थानों में Evacuation Plan की जांच और मॉक ड्रिल के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान जनसामान्य को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिला अग्निशमन टीम की सक्रिय सहभागिता से यह सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jehanabad News: Grand closing of fire service week, successful organization of public awareness programs

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़