DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: प्रथम बार भूमिहार महिला समाज ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन


जहानाबाद: जिले में प्रथम बार भूमिहार महिला समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भूमिहार समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस आयोजन ने भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया और महिलाओं में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीमा कुमारी के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि हम महिलाएं आपस में एकजुट होकर भाईचारे और प्रेम का संदेश देना चाहती हैं और इस पावन पर्व को खुशियों और सौहार्द के साथ मनाने के लिए एक मंच तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घर और बाहर की जिम्मेदारियों के कारण महिलाएं अक्सर सामाजिक आयोजनों में शामिल नहीं हो पातीं, लेकिन अब यह पहल हर साल की जाएगी, ताकि महिलाएं भी पर्व का आनंद ले सकें।

गुलाल, मिठाइयों और सौहार्द से सराबोर रहा माहौल

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, मिठाइयां और नमकीन खिलाकर होली का आनंद लिया। पहली बार आयोजित इस समारोह में महिलाओं का उत्साह और उमंग देखने लायक था।

रीमा कुमारी ने बताया कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और भव्य रूप दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसमें भाग ले सकें और समाज में प्रेम और एकता का संदेश फैला सकें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने एकजुटता, प्रेम और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाने की शपथ ली और इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News