DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गर्मी से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, जहानाबाद में मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान।

Jehanabad News: गर्मी से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, जहानाबाद में मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान।
IMG_20260316_115825

जहानाबाद गर्मी के मौसम को देखते हुए आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए बिहार अग्निशमन सेवा की ओर से जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में 15 मार्च 2026 को जहानाबाद जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनम एवं अग्निशमन कर्मियों द्वारा विभिन्न गांवों में मॉक ड्रिल, बैठक और पंपलेट वितरण कर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने जहानाबाद  जिले के पारस बिगहा थाना क्षेत्र के पंचायत लारसा अंतर्गत ग्राम बाभना के वार्ड संख्या 07 और वार्ड संख्या 09 में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर बड़ी आगजनी की घटनाओं को रोका जा सकता है। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट या खेतों में आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने और घबराने की बजाय समझदारी से काम लेने की अपील की गई। इसके अलावा बेलदारी बिघा गांव के वार्ड संख्या 08, पंचायत पांडुई में वार्ड सदस्य और ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्निशमन विभाग की टीम ने गर्मी के मौसम में आग से बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि लोग आग से बचाव के उपायों को समझ सकें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकें।
अग्निशमन विभाग के इस अभियान को लेकर ग्रामीणों ने सराहना व्यक्त की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है तथा समय रहते आगजनी की घटनाओं से बचाव संभव हो पाता है।

Jehanabad News: Fire department alert before summer, mock drill and awareness campaign in Jehanabad.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़