DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मंडल कारा में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jehanabad News: मंडल कारा में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
IMG_20250514_203721

जहानाबाद: मंडल कारा जहानाबाद में तैनात 27 वर्षीय महिला सिपाही शिवानी  कुमारी ने मंगलवार को अपने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिवानी कुमारी सुबह संतरी ड्यूटी पर थीं और दोपहर करीब 12 बजे के बाद अपने बैरक में लौट आई थीं। शाम की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर जब सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की, तो वे उन्हें उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और शव को नीचे उतारकर सदर अस्पताल भेजा गया।

Digital Women Trust

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि खुशबू की सेवा अवधि अभी एक वर्ष भी पूरी नहीं हुई थी।

इस घटना को लेकर घोसी के विधायक रामबली सिंह यादव ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महीने के भीतर जहानाबाद में तीन सिपाही आत्महत्या कर चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर अधीनस्थ कर्मियों पर अत्यधिक कार्य दबाव डाला जा रहा है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है।” उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं, महिला सिपाही की आत्महत्या ने जेल महकमे की कार्यशैली और कर्मचारियों की मानसिक स्थिति को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Jehanabad News: Female constable posted in divisional jail committed suicide, police engaged in investigation

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़