DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सहायक शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Jehanabad News: सहायक शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन
IMG-20250521-WA0114

जहानाबाद इंडियन ओवरसीज बैंक जहानाबाद के सहायक शाखा प्रबंधक मनीष चंद्रा के बिहारशरीफ स्थानान्तरण पर बैंक कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित अधिकारी को भावपूर्ण विदाई दिया। इस दौरान उपस्थित सभी बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के शुरुआत में सभी लोगों ने मिलकर सहायक शाखा प्रबंधक मनीष चंद्रा को गुलदस्ते देकर व फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक मनीष चंद्रा ने कहा कि इंडियन ओवरसीज बैंक में यहां तीन साल तक काम किया है। यहां के ग्राहकों से मुझे बहुत ही लगाव होने लगा था। जिससे उन्हें पता ही नहीं चला की इस शाखा में तीन साल तक कैसे काम करते करते बीत गया। यहां के सभी नागरिकों को हमेशा सहयोग करने के लिए दिल से धन्यवाद दिया। समारोह में ग्राहक एवं बैंक कर्मियों ने प्रबंधक के कार्यों की सराहना करते हुए बैंक में उनके कार्यकाल को सफल बताया। साथ ही उक्त बैंक अधिकारी द्वारा ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार अपनाते हुए के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत निपटारा करने की कौशल की भी सराहना की।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रणव कुमार प्रसाद नवागत सहायक शाखा प्रबंधक पवन कुमार,नीरज कुमार रंजीत कुमार राजेश चौधरी पिंटू कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Jehanabad News: Farewell ceremony organized on transfer of Assistant Branch Manager

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़