प्रतिभा को सलाम” – जहानाबाद जिले के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 14 छात्रों को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया
बिहार बोर्ड में जिले का नाम रौशन करने वाले विद्यार्थियों का आज जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से बुलावा आया था। माजरा था 2025 में हुए दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने का। बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को आज जहानाबाद समाहरणालय परिसर में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इन सभी बच्चों को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने सम्मनित कीया। इस अवसर पर डीएम ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए टॉपर्स को सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके मेहनत और लगन की सराहना की।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल, शिक्षकों की भूमिका, संसाधनों की उपलब्धता आदि बिंदुओं पर प्रत्यक्ष फीडबैक भी लिया। साथ हीं जिलाधिकारी ने बच्चों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा दी और कहा कि, “आप सभी ही भविष्य के नेता, वैज्ञानिक, शिक्षक और प्रशासक हैं। अपनी मेहनत से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन करें।” उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की भी सलाह दी।







मैट्रिक परीक्षा में
- उत्कर्ष कुमार, उच्च विद्यालय, हुलासगंज – प्रथम स्थान
- रिया कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पितखमबरपुर – द्वितीय स्थान
- उत्कर्ष प्रसाद केशरी – तृतीय स्थान
इंटरमीडिएट (कला संकाय) में
- श्रृष्टि कुमारी, एस.एस. कॉलेज – 432 अंक (प्रथम)
- अमृत राज, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेर – नारायण शर्मा, एस.एन.एस. कॉलेज – दोनों द्वितीय स्थान (426 अंक)
- शुभम कुमार,+2 कृष्ण उच्च विद्यालय, भवानीचक सुरंगापुर – तृतीय स्थान (425 अंक)
वाणिज्य संकाय में
- खुशी कुमारी, एस.एन.एस. कॉलेज – 417 अंक (प्रथम)
- अंजली वर्मा – 413 अंक (द्वितीय)
- सलोनी कुमारी – 412 अंक (तृतीय)
विज्ञान संकाय में
- मैहबिस प्रवीण, +2 कृष्ण उच्च विद्यालय – 460 अंक (प्रथम)
- अनीश कुमार, +2 उच्च विद्यालय, हाटी, काको – 458 अंक (द्वितीय)
- पूजा कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाखापुर एवं
प्रिंस कुमार, गांधी स्मारक इंटर स्तरीय विद्यालय – ने तृतीय स्थान (457 अंक) प्राप्त किया।
वहीं जिले का नाम रौशन करने वाले विद्यार्थी सम्मान पाकर काफी खुश दिखे। उनका कहना था कि वे शिक्षक, माता-पिता, मुख्यमंत्री और जिलाधिकरी का धन्यवाद देते हैं की उनकी बजह से यह मुकाम हासिल किया है, उन्होंने कहा कि ‘ ऐसे सम्मनित होकर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। साथ हीं विद्यार्थियों ने विद्यालयों में बेहतर सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बेहतरी की मांग भी की है, ताकि वहां पढ़ने वाले बच्चों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
वहीं टॉप किये बच्चों के माता पिता भी अपने लाडलों की इस उपलब्धि पर काफी प्रफुल्लित दिखे, खुद को शौभाग्यशाली बताया और साथ ही जिलाधिकारी और जिला प्रशासन का धन्यवाद भी किया. इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों को न केवल प्रेरित करने वाला रहा, बल्कि प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम भी बना।
Jehanabad News: DM honored the toppers, took feedback from the students about the schools, Bihar Board, Board toppers,Jehanabad Toppers,Board Toppers 2025,BSEB Toppers 2025, List of Jehanabad Toppers, Alankrita Pandey, Jehanabad DM, DW Samachar Jehanabad, Jahanabad
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












