DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जदयू में दिलीप कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Jehanabad News: जदयू में दिलीप कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
InShot_20260710_180701103


जहानाबाद जनता दल यूनाइटेड ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वरिष्ठ और सक्रिय नेता दिलीप कुशवाहा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन से जिले के जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
जनता दल (यूनाइटेड) के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता दिलीप कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर जिले भर में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं।
दिलीप कुशवाहा लंबे समय से जदयू संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने छात्र जदयू के प्रदेश सचिव, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इसके अलावा वे जिला अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर दिलीप कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली थी, जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया था। पुनः इस पद पर मनोनयन होने पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उनके मनोनयन पर जदयू के वरिष्ठ नेता निरंजन केशव प्रिंस, डॉ. निरंजन अंबेडकर, संजय कुमार सिंह, मनोज चंद्रवंशी, राजू पटेल, अरमान अहमद गुड्डू, राजू निषाद, रजनीश कुमार विक्कू, गुड्डू शर्मा, मुरारी यादव, विनय विद्यार्थी, नगर अध्यक्ष असलम गुड्डू, रविंद्र कुशवाहा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिलीप कुशवाहा के प्रदेश सचिव बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक जदयू का जनाधार और अधिक सशक्त होगा। जदयू नेतृत्व के इस फैसले को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि दिलीप कुशवाहा के अनुभव और सक्रियता का लाभ पार्टी को आगामी दिनों में मिलेगा।

Jehanabad News: Dilip Kushwaha entrusted with major responsibility in JD(U); party workers accord him a grand welcome upon his appointment as State Secretary.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़