My Bharat अभियान | हुलासगंज में युवाओं से संवाद | पंजीकरण को बढ़ावा।
जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड में My Bharat पंजीकरण अभियान को गति देने के लिए जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने विभिन्न शैक्षणिक एवं खेल संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उन्हें My Bharat पोर्टल से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित My Bharat के जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने सबसे पहले RDAV कबड्डी अकादमी का दौरा किया। यहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण, शिक्षा, करियर और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। साथ ही अकादमी की प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की। इसके बाद जिला युवा अधिकारी ने +2 उच्च विद्यालय, हुलासगंज तथा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को My Bharat पोर्टल की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि My Bharat युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का बेहतर मंच प्रदान करता है।

इस अवसर पर My Bharat के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विभाष कुमार विभूति तथा स्वयंसेवक बिट्टू कुमार भी मौजूद रहे। दोनों ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई और अभियान से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। हिमांशु कुमार, जिला युवा अधिकारी, My Bharat: “विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा जागरूक, संगठित और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होगा। My Bharat इसी उद्देश्य को साकार करने का एक सशक्त मंच है।” जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण करें और अपने मित्रों तथा आसपास के अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
‘My Bharat’ registration drive gains momentum in Hulasganj; District Youth Officer Himanshu Kumar interacts directly with the youth.



















