DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डायरिया प्रकोप: काको प्रखंड के प्रभावित क्षेत्रों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Jehanabad News: डायरिया प्रकोप: काको प्रखंड के प्रभावित क्षेत्रों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
IMG_20250802_204320

जहानाबाद काको प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित मुशहरी टोला एवं कुरैशी टोला में पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  जिला पदाधिकारी  अलंकृता पांडे ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको, एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का गहन मूल्यांकन किया गया।

जिला पदाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के कनीय अभियंता एवं नगर पंचायत काको के स्वच्छता पर्यवेक्षक से इस स्थिति को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की है।

Digital Women Trust

डायरिया नियंत्रण हेतु प्रशासन की प्रमुख पहलें:

  • प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन का छिड़काव कराया जा रहा है।
  • ICMR की विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रभावित स्थान पर जाकर ब्लड, थ्रोट स्वैब एवं स्टूल सैंपल का संग्रह किया गया है। रिपोर्ट शीघ्र आने की संभावना है।
  • जल सैंपल की जांच रिपोर्ट में जल प्रदूषण की पुष्टि हुई है।
  • सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति:

  • सदर अस्पताल, जहानाबाद में वर्तमान में 7 मरीज एवं काको सीएचसी में 9 मरीज उपचाराधीन हैं।
  • 10 से अधिक मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
  • वर्तमान में डायरिया मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला प्रशासन की अपील:

जिला प्रशासन, जहानाबाद सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे निम्नलिखित सावधानियाँ अपनाएँ:

  • केवल उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएँ।
  • खुले, सड़े-गले या अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचें
  • हाथ धोने की आदत अपनाएँ, विशेष रूप से शौच के बाद और भोजन से पहले।
  • किसी भी लक्षण के प्रकट होने पर तत्काल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
  • Jehanabad News: Diarrhea outbreak: District officer inspected the affected areas of Ka
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़