जहानाबाद, प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार के निदेश के आलोक में जहानाबाद जिले के तीनों सिंचाई प्रमंडलों – जहानाबाद, उदेरास्थान एवं घोषी में किसानों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठकों का उद्देश्य नहरों के सुचारु संचालन एवं अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करना था।
जहानाबाद सिंचाई प्रमंडल की बैठक में कार्यपालक अभियंता, वरीय उप समाहर्ता सुश्री नेहा कुमारी, मॉनिटरिंग अंचल, पटना के अभियंता, एवं संबंधित अवर प्रमंडल के अधिकारी उपस्थित रहे। किसानों ने बताया कि नहरों से जल अंतिम छोर तक पहुँच रहा है।
उन्होंने मोरहर नदी की उड़ाही, पुनपुन नदी पर पंतित वीयर की ऊँचाई बढ़ाने, अंडर सुलिस निर्माण, गंगहर पईन की उड़ाही और गेट्स की क्रियाशीलता जैसे मुद्दों पर सुझाव दिए। इन बिंदुओं पर तकनीकी सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सिंचाई प्रमंडल, उदेरास्थान:
उदेरास्थान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता ई० बबन कुमार ने की। भू-अर्जन पदाधिकारी चन्द्र किशोर सिंह, ई० जय प्रकाश सिंह (पटना मॉनिटरिंग अंचल) और अन्य अभियंता भी उपस्थित थे।
किसानों ने बताया कि नहरों में जल अंतिम छोर तक पहुँच रहा है। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि जलश्राव की सतत उपलब्धता हेतु स्थलीय समीक्षा के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सिंचाई प्रमंडल, घोषी:
घोषी प्रमंडल में बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता ई० अमित आनंद ने की। बैठक में अपर समाहर्ता राजीव कुमार, ई० पप्पु कुमार मिश्रा, ई० राहुल कुमार पोद्दार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंडई वीयर परियोजना से जुड़े किसानों ने निर्माणाधीन नहरों में जलापूर्ति को लेकर अपनी चिंताएँ रखीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना पूर्ण होते ही जलश्राव सुनिश्चित किया जाएगा और कार्यों की प्रगति को तेज किया जा रहा है। इन समन्वय बैठकों के माध्यम से किसानों एवं विभागीय अधिकारियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ है। जल संसाधन विभाग द्वारा तकनीकी और व्यावहारिक दोनों स्तरों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे नहरों से जल का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाया जा सके।
Jehanabad News: Coordination meeting held with farmers in all three irrigation divisions to ensure water supply till the last end of the canals
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












