बुध, अप्रैल 15, 2026

Jehanabad News: मध्य विद्यालय तरहुआ में प्रधान शिक्षक की विदाई व सम्मान समारोह के साथ सावन महोत्सव और रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न

शिक्षक कमलेश कुमार को प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति के उपलक्ष्य में दी गई विदाई

जहानाबाद मखदुमपु मध्य विद्यालय तरहुआ, मखदुमपुर में बहुप्रतीक्षित सावन महोत्सव, रक्षाबंधन एवं लोक संस्कृति पर आधारित कजरी गीत कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। साथ ही शिक्षक कमलेश कुमार को प्रधान शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिलने पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक कविंद्र कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कमलेश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक संदेश

कार्यक्रम के दौरान बिहार की लोक परंपरा को दर्शाते हुए बच्चों द्वारा कजरी गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिससे विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बन गया।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्राओं ने अपने सहपाठियों को राखी बांधकर भाईचारे, सौहार्द्र और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस पहल को सभी शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा।
उपस्थित शिक्षक और छात्र इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अरुण चौधरी, टोनी जी, उमेश चौधरी, प्रतिमा कुमारी, रंजू कुमारी, सुनीता कुमारी, अनुप्रिया, सावित्री कुमारी, एवं सुषमा कुमारी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय की छात्राएँ डोली कुमारी, सलोनी कुमारी एवं अन्य बच्चों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों एवं अतिथियों के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और उत्सव का आनंद और भी बढ़ गया।

मध्य विद्यालय तरहुआ का यह कार्यक्रम न केवल शिक्षक सम्मान, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना। विद्यालय परिवार की इस पहल की स्थानीय समुदाय में खूब सराहना की जा रही है।

Jehanabad News: Sawan Mahotsav and Rakshabandhan program concluded with the farewell and felicitation ceremony of the head teacher in Madhya Vidyalaya Tarhua

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News